शमी चुनाव लड़ें या उनके भाई हसीब... जहां से उतरेंगे, वहीं से ताल ठोकूंगी, अमरोहा की सियासत में बोलीं हसीन जहां

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी की मुलाकात के बाद अमरोहा की राजनीति गर्मा गई है। अब शमी की पत्नी हसीन जहां ने ऐलान किया है कि शमी या उनके भाई हसीब जहां से चुनाव लड़ेंगे, वह उनके खिलाफ मैदान में उतरेंगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी की हालिया मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले की राजनीति में सियासी पारा तेजी से चढ़ गया है। शमी या उनके परिवार के राजनीति में कदम रखने की चर्चाओं के बीच अब उनकी पत्नी हसीन जहां ने एक बड़ा और सनसनीखेज ऐलान कर दिया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार, हसीन जहां ने स्पष्ट किया है कि मोहम्मद शमी चुनाव मैदान में उतरें या उनके बड़े भाई मोहम्मद हसीब, वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। हसीन जहां ने यह भी साफ कर दिया कि यदि उन्हें किसी राजनीतिक दल से टिकट नहीं मिलता है, तो वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ही चुनावी समर में उतरेंगी।

Mohammed Shami Hasin Jahan Amroha Assembly Election

हसीन जहां ने किया शमी के खिलाफ लड़ने का ऐलान (चित्र साभार: Official Insta Accounts)

जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद अमरोहा में कयासों का बाजार गर्म

बीते रविवार को दिल्ली में मोहम्मद शमी और केंद्रीय मंत्री व RLD प्रमुख जयंत चौधरी की मुलाकात की तस्वीरें सामने आई थीं। इसके बाद से ही 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शमी या उनके बड़े भाई हसीब के अमरोहा सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें शुरू हो गईं। इसी बीच हसीन जहां के अमरोहा में बढ़ते प्रवास और उनकी सक्रियता को भी राजनीतिक हलचलों से जोड़कर देखा जा रहा था। अमर उजाला की खबर के मुताबिक हसीन जहां ने अमरोहा में चुनावी ताल ठोकने के अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से किसी पार्टी में शामिल होने या आधिकारिक उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान नहीं हुआ है।

End of Feed