यूपी में आज का मौसम (23 Jan 2026): उत्तर प्रदेश में बसंत पंचमी के दिन मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। यूपी में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज 45 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस दौरान 30 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देखने को मिलेगा। बारिश के बाद आगामी दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। जिससे एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ सकता है।
यूपी में आज बारिश का अलर्ट
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
IMD के अनुसार आज यूपी के पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिमी हिस्से में मेघगर्जन-वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना को देखते हुए चेतावनी भी जारी की गई है। दोनों हिस्सों में ही आज बारिश का अनुमान है।
यूपी में किन जिलों में आज गिरेंगे ओले
यूपी में आज मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में ओले गिरने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं मेरठ, हापुड़, पीलीभीत, श्रावस्ती, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, कानपुर, कन्नौज, इटावा, सीतापुर, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। लखनऊ, नोएडा और गाजियाबाद में भी आज तेज हवाओं संग बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
यूपी में बारिश के बाद तापमान में उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार यूपी के तापमान में अगले 24 घंटे में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद अगले 2-3 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पारा नीचे लुढ़क सकता है। जिसके बाद अगले 48 घंटों में यह फिर से 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 48 घंटों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। जिसके बाद फिर से उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
यूपी का सबसे ठंडा जिला
यूपी में गुरुवार को सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद बरेली में 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान प्रयागराज और बहराइच में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद बांदा और वाराणसी में 26.4 डिग्री सेल्यिस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
