उत्तर प्रदेश का मौसम (14 June 2026) UP Weather Today: यूपी में फिर लौटेगी तपिश! थमने लगी बारिश, अब गर्मी दिखाएगी तेवर

उत्तर प्रदेश का मौसम (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14 June 2026: यूपी में प्री-मानसून बारिश का असर अब कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज से बारिश का दायरा सिमटने के आसार हैं। जिसके बाद प्रदेश में फिर से गर्मी और लू जैसे हालात बन सकते हैं।

यूपी में आज का मौसम (14 June 2026): उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून एक्टिव होने के कारण पिछले कुछ दिनों से बारिश का सिलसिला देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी कानपुर, अयोध्या समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का मौसम दर्ज किया गया। लेकिन एक बार फिर यूपी का मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में बारिश का दायरा सिमटने की संभावना है। जिसके कारण आने वाले दिनों में फिर से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। फिलहाल हवा में जो ठंडक बनी हुई है, जल्द यह भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। जिसके बाद गर्म हवाओं का दौर फिर से शुरू होने के आसार हैं।

UP Weather.

यूपी में 14 मई को कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज सुबह अधिकांश शहरों में तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में कहीं भी आंधी या तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। रविवार से आगामी पांच दिनों में पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में 5-7 किमी प्रति घंटे की बढ़ोत्तरी हो सकती है। जिससे एक बार फिर तपिश वाले दिन लौट सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक फिलहाल यूपी में अगले एक हफ्ते तक मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

End of Feed