आकाश आनंद ने आगरा से भरी चुनावी हुंकार, शिक्षा-सुरक्षा और रोजगार को लेकर भाजपा को घेरा

UP Elections 2027: बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत सरकार शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के मोर्चे पर विफल रही। आनंद ने आरोप लगाया कि अलग-अलग समुदायों से दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति से सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल जाता।

UP Elections 2027: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा नीत सरकार शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के मोर्चे पर विफल रही।

Akash Anand

बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि सरकार ने बुनियादी जनसमस्याओं की अनदेखी करते हुए विज्ञापनों पर हजारों करोड़ रुपये खर्च किए। आनंद ने आगरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा को वोट देने की अपील की और कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न 'हाथी' भाजपा से हिसाब बराबर करने का माध्यम बनेगा।

End of Feed