UP Election 2027: ‘PDA का उत्पीड़न और बढ़ेगा’...योगी के बयान पर भड़के अखिलेश, बोले- ‘पीडीए का जाप करें BJP वाले

UP Assembly Election 2027 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के बयान को देखते हुए लगता है कि आने वाले समय में पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग का उत्पीड़न रुकने वाला नहीं है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच एआई और पोस्टर वार जारी है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के पीडीए को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग का उत्पीड़न रुकने वाला नहीं है, बल्कि आने वाले समय में यह और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हालिया बयान से यह बात स्पष्ट हो गई है।

Akhilesh Yadav Attacks Yogi Government Over PDA Harassmen

योगी के पीडीए वाले बयान पर भड़के अखिलेश (Facbook-Yadav)

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने ‘चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज’ में खुद स्वीकार कर लिया है कि उनके शासन में पीडीए का उत्पीड़न रुकने वाला नहीं है। उन्होंने पीडीए की व्याख्या करते हुए कहा कि इसमें ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ और ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, आधी आबादी और आदिवासी’ शामिल हैं।

End of Feed