UP News: सतुआ बाबा, फतेह बहादुर से बृजलाल तक… योगी सरकार की बुलेटप्रूफ जैकेट वाली लिस्ट में कौन-कौन?

उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा को लेकर 52 वरिष्ठ नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएंगी। आइए आपको बताते हें कि योगी सरकार की बुलेटप्रूफ जैकेट वाली लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसी बीच, राज्य के प्रमुख नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा एक अहम कदम उठाया गया है। शासन और सुरक्षा एजेंसियां यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार हैं कि चुनावों के दौरान नेताओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो। इस पहल के तहत, 52 वरिष्ठ नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दी जाएंगी। आइए आपको बताते हें कि योगी सरकार की बुलेटप्रूफ जैकेट वाली लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ।

इस सुरक्षा लिस्ट में राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, सांसद (MP), विधायक (MLA), पूर्व सांसद, जज, पूर्व पुलिस अधिकारी और अन्य बड़े नाम शामिल हैं। लिस्ट में सतुआ बाबा, फतेह बहादुर से लेकर बृजलाल तक के नाम हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

End of Feed