UP Aaj Ka Mausam, 26 December 2024: यूपी में बिगड़ा मौसम! इन जिलों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश; जानें अगले 3 दिनों का हाल

UP Weather: यूपी में इन दिनों मौसम का बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही तेज रफ्तार से चल रही हवाएं चलने के साथ ही कोहरे का कहर भी बरकरार है। विभाग ने अगले तीन दिनों तक कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आइए जानें कैसा रहेगा यूपी में अगले तीन दिनों का मौसम-

UP Aaj Ka Mausam, 26 December 2024: यूपी में इन दिनों सर्दी अपना कहर बरसा रही है। मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है। जिस वजह से पिछले 2 दिनों से यूपी के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही बादल गर्जन दर्ज की गई। वहीं तेज रफ्तार से हवाएं भी चली। इसके साथ ही आसमान में बादल छाए रहे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई और घना कोहरा भी छाया रहा।

up weather

आज का मौसम

आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार 26 दिसंबर को भी यूपी के 31 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इतना ही नहीं इसके साथ ही 31 जिलों में गरज-चमक के साथ ही बारिश होने के भी आसार जताए गए हैं। विभाग के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को भी मौसम में ऐसा ही बना रहने का अनुमान लगाया गया है।

End of Feed