शहर

अहमदाबाद में केमिकल टैंकर में लगी आग, जिंदा जले दो लोग; तीन की हालत गंभीर

गुजरात के अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बुधवार की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। रोहिका चौक के पास एक केमिकल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन ट्रक आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Image

टैंकर मेें लगी आग।

Photo : Times Now Digital

गुजरात में अहमदाबाद-राजकोट हाईवे पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बागोदरा के पास रोहिका चौक के नजदीक एक केमिकल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे तीन ट्रक आग की चपेट में आ गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखते ही देखते फैली आग

बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार रात को हुआ। केमिकल टैंकर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई, जो तेजी से पास खड़े ट्रकों तक फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में कई घंटे लग गए।

आग लगने से ट्रैफिक प्रभावित

इस घटना के बाद हाईवे के दोनों तरफ का ट्रैफिक रोकना पड़ा। दुर्घटनास्थल पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। दो जेसीबी और एक हिटाची मशीन की मदद से जले हुए वाहनों को सड़क से हटाया गया।

आग लगने से ट्रैफिक जाम

बता दें कि आग बुझाने और सड़क से वाहनों को हटाने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को फिर से चालू कर दिया गया। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन मामले की जांच में जुटा है। इधर, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और प्रशासन ने हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article