शहर

घर से आ रही थी तेज बदबू, गाजियाबाद के फ्लैट में दो शव मिलने से मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद के शालीमार गार्डन इलाके में एक फ्लैट से दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। फ्लैट से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।

Ghaziabad Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad News) में एक फ्लैट से दो लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह मामला थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र (Shalimar Garden Case) का है। डीएलएफ भगत सिंह चौक के पास स्थित एक फ्लैट से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर जांच की तो वहां दो लोगों के शव पड़े मिले। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में डर और चिंता का माहौल बन गया।

दो से तीन दिन पुराना शव

मृतकों की पहचान नेम सिंह और राकेश शर्मा के रूप में हुई है। नेम सिंह की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है, जबकि राकेश शर्मा लगभग 75 साल के थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों शव करीब दो से तीन दिन पुराने लग रहे हैं। शुरुआती जांच में शवों पर किसी तरह के चोट या हमला किए जाने के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मौत किस वजह से हुई, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद फील्ड यूनिट की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने फ्लैट के अंदर से जरूरी सबूत और अन्य जानकारी जुटाई।

पुलिस मामले की हर पहलू से कर रही जांच

इसके बाद पुलिस (Ghaziabad police) ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल आसपास के लोगों और परिचितों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पड़ोसियों का कहना है कि जब फ्लैट से लगातार बदबू आने लगी तब उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article