शहर

ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार आज, भोपाल के भदभदा घाट पर होगी अंतिम विदाई

ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार भोपाल में किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर आज शाम करीब 5 बजे होगा। दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम द्वारा आज उसका दूसरा पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

Image

ट्विशा शर्मा (फाइल फोटो)

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत के 13 दिन बाद आज भोपाल में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार उसका अंतिम संस्कार भदभदा विश्राम घाट पर करीब शाम 5 बजे होगा। दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम द्वारा भोपाल में ट्विशा का दूसरा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। परिवार के अनुसार, सभी मेडिकल प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शादी के पांच महीने बाद हुई ट्विशा की मौत

शादी के महज पांच महीने बाद 12 मई को ससुराल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मौत के इतने दिनों बाद भी ट्विशा का अंतिम संस्कार अभी तक नहीं हो सका है। ट्विशा के परिवार ने उसके ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि उनके रसूख के चलते मामले के तथ्यों को सही तरीके से सामने नहीं रखा गया। जिसके बाद उन्होंने दूसरे पोस्टमार्टम की मांग की। मध्य प्रदेश कोर्ट के निर्देश के बाद ट्विशा के दूसरे पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली एम्स के चार वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम रविवार सुबह भोपाल पहुंची। ट्विशा के भाई आशीष शर्मा ने बताया कि ट्विशा की अंतिम क्रियाएं तय समय पर पूरी की जाएंगी।

7 दिन की पुलिस रिमांड में समर्थ

इस मामले में मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने 10 दिन फरार रहने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद भोपाल की अदालत ने उसे सात दिन की पुलिस हिरासत में भेजा है। जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान समर्थ ने कई दावे किए हैं। उसने कहा कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा का बर्ताव बदल गया था और वह बेंगलुरु जाने से इनकार कर रही थी, वह अजमेर में ही रहना चाहती थीं। फिलहाल, पुलिस और जांच एजेंसियां इस मामले में सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही हैं और दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्विशा के परिवार की एक ही गुहार है कि उनकी बेटी को न्याय मिलना चाहिए।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें