शहर

ट्विशा शर्मा मौत मामला: फरार चल रहे समर्थ को हिरासत में लेकर भोपाल के लिए रवाना हुई पुलिस; जबलपुर कोर्ट पहुंचा था आरोपी

Twisha Sharma: दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद पिछले सप्ताह मृत पाई गईं ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ सिंह शुक्रवार को सरेंडर करने के लिए जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, जहां से ओमती पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया।

Image

ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहा समर्थ सिं

Photo : Times Now Digital

Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार चल रहा पति समर्थ सिंह शुक्रवार को चेहरा छिपाकर जबलपुर जिला कोर्ट पहुंचा, जहां से ओमती पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस आरोपी समर्थ सिंह को लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई है। जबलपुर के एसपी संपत उपाध्याय ने खुद इसकी पुष्टि की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, समर्थ सिंह जिला कोर्ट में मास्क लगाकर खुद को सरेंडर करने पहुंचा था।

इस दौरान, अदालत परिसर में लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी। सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी कर दी गई है। कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और वकील मौजूद हैं। जब पत्रकारों ने मास्क और टोपी लगाकर समर्थ सिंह से बार-बार सवाल किए तो उसने पत्रकारों से पीछे हटने को कहा और बिना किसी सवाल का जवाब दिए आगे बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि समर्थ सिंह कोर्ट नंबर 32 कृष्णमूर्ति मिश्रा की अदालत में सरेंडर करने पहुंचा है। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि समर्थ सिंह ने सरेंडर कर दिया है या नहीं।

पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की

जबलपुर जिला कोर्ट में जब समर्थ सिंह सरेंडर करने पहुंचा तो अदालत परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान, वकीलों ने पत्रकारों के साथ की धक्का मुक्की भी की। पत्रकारों को समर्थ सिंह को कवर करने से वकील लगातार रोक रहे हैं। कोर्ट के अंदर मीडिया को अनुमति ना होने की बात कही जा रही है। ट्विशा के वकील ने दावा किया कि मुझ पर और मीडिया पर हमला हुआ है, यहां के वकीलों ने मारपीट की... कोर्ट रूम 32 सेशन जज का रूम है, वहां वह किस हैसियत से बैठे थे... उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

अग्रिम जमानत ली वापस

दहेज के लिए कथित प्रताड़ना के बाद पिछले सप्ताह मृत पाई गई ट्विशा शर्मा के फरार पति समर्थ सिंह ने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। बाद में जिसे वापस ले लिया। इससे पहले, समर्थ सिंह को निचली अदालत में झटका लग चुका था। जिसके बाद जबलपुर हाई कोर्ट का रुख किया था।

30 हजार रुपये का इनाम

पुलिस ने फरार चल रहे समर्थ सिंह पर 30,000 रुपये का इनाम घोषिण किया था। साथ ही लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। हालांकि, शुक्रवार को समर्थ सिंह खुद जबलपुर हाई कोर्ट पहुंचा।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article