शहर

ट्विशा शर्मा केस: 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया मुख्य आरोपी समर्थ सिंह, पासपोर्ट भी हुआ जमा; SIT करेगी पूछताछ

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट ने शनिवार को 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा है।

Image

ट्विशा शर्मा केस का मुख्य आरोपी समर्थ सिंह

Photo : PTI

Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट ने शनिवार को 7 दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा है। समर्थ सिंह पिछले कई दिनों से फरार चल रहे थे और शुक्रवार को वह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने समर्थ को हिरासत में लिया और भोपाल पुलिस को सौंप दिया।

समर्थ का पासपोर्ट हुआ जमा

ट्विशा शर्मा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि पुलिस को आरोपी की 7 दिन की रिमांड मिली है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अंकुर पांडे ने बताया कि पुलिस को समर्थ की 7 दिनों की रिमांड मिली है। पासपोर्ट को लेकर भी कुछ कार्रवाई चल रही थी। आरोपी के वकील ने आज उसका पासपोर्ट जमा कर दिया है। तीन अन्य आवेदन भी लंबित हैं, जिन्हें हमने साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए दायर किया था। इन पर 29 तारीख को सुनवाई होगी।

कब होगा दोबारा पोस्टमार्टम?

वहीं, ट्विशा शर्मा के दोबारा पोस्टमार्टम की तारीख सामने आ गई है। फॉरेंसिंक विशेषज्ञ ने बताया कि एम्स दिल्ली ने पोस्टमार्टम के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की है, जो शनिवार की शाम भोपाल के लिए रवाना होगी। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा के शव का रविवार को दोबारा पोस्टमार्टम होगा।

'पुलिस ने अभी तक नहीं किया संपर्क'

इस बीच, ट्विशा शर्मा की सास एवं पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रकरण में अपना बयान दर्ज कराना चाहती हैं, लेकिन भोपाल पुलिस ने उनसे संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह अपने आवास से बाहर नहीं निकल पा रही हैं।

कथित दहेज हत्या मामले में जमानत पर बाहर गिरिबाला सिंह ने फोन पर समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा को बताया, ''मैं अपने घर से बाहर नहीं निकल सकती। कल उन्होंने मेरे वकील को कार से लगभग कुचल ही दिया था। इसलिए, मैं बिल्कुल भी बाहर नहीं निकल सकती।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article