चुनाव आयोग से मिले ऋतब्रत बनर्जी, बोले - 'हम ही असली TMC, हमारे पास 2/3 बहुमत'

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के एक धड़े ने दो-तिहाई बहुमत का दावा करते हुए खुद को असली TMC बताया है। चुनाव आयोग को दावा सौंपने के बाद अब देखना होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या फैसला लेता है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी ने एक बार फिर TMC पर दावा ठोका है। उन्होंने आज दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) से मुलाकात की। चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर अपनी बात दोहराई। उन्होंने कहा, 'हम ही असली TMC हैं, हमारे पास दो तिहाई से ज्यादा समर्थन है।' उन्होंने कहा कि ज्यादातर विधायक, काउंसलर, जिला परिषद हमारे साथ हैं।

TMC Ritbrat Banerjee

ऋतब्रत ने चुनाव आयोग से मिलकर TMC पर अपना दांव ठोका

ऋतब्रत ने कहा, '22 जून को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का एक विशेष अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन के तुरंत बाद हमने भारत निर्वाचन आयोग को एक चिट्ठी दी थी और कोलकाता में चुनाव आयोग से मुलाकात भी की थी। उस समय हमने भारत निर्वाचन आयोग से अपॉइनमेंट भी मांगा था।'

End of Feed