शहर

देहरादून नगर निगम में फिल्मी स्टाइल में चोरी! छत फाड़कर चोर ने मारी एंट्री, देखें CCTV Video

देहरादून नगर निगम परिसर में रविवार को दिनदहाड़े एक अज्ञात चोर के घुसने से हड़कंप मच गया। आरोपी छत को फाड़ते हुए भूमि अनुभाग के कक्ष में दाखिल हुआ। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Image

देहरादून नगर निगम में छत फाड़कर घुसा चोर

Dehradun News: देहरादून से फिल्मी स्टाइल में चोरी की वारदात सामने आई है। जहां चोर ने हीरो के अंदाज में छत फाड़ते हुए एंट्री मारी है, हालांकि उसका इरादा बिल्कुल भी हीरो वाला नहीं था। चोर ने नगर निगम के ऑफिस को चोरी के लिए अपना निशाना बनाया। जहां वह छत को फाड़ते हुए कमरे में दाखिल हुआ। इस दौरान उसने कंप्यूटर समेत कई सामानों को नुकसान पहुंचाया। इस पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। इस घटना ने देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं।

कार्यालय को भारी नुकसान

रविवार को दिनदहाड़े देहरादून निगम परिसर में एक अज्ञात चोर के छत के रास्ते घुस जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स गैलरी से होते हुए सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंचा, जहां से वह रोशनदान का शीशा तोड़कर भूमि अनुभाग के अधिकारी कक्ष में घुस आया। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज में चोर फाल्स सीलिंग तोड़कर नीचे गिरते हुए नजर आ रहा है। गिरने के कारण वह घबराकर वहां से फरार हो गया। इस दौरान वह किसी कीमती सामान की चोरी कर सका। लेकिन कार्यालय को भारी नुकसान हुआ है।

फाल्स सीलिंग टूटी मिली

सोमवार सुबह जब निगम के कर्मचारी ऑफिस पहुंचे, तो उन्हें भूमि अनुभाग के कक्ष में फाल्स सीलिंग टूटी पड़ी दिखाई दी। दो कंप्यूटरों और यूपीएस को भी नुकसान पहुंचा है। भले ही चोर बिना किसी कीमती सामान को चुराए वहां से फरार हो गया। लेकिन इस तरह से चोर का दफ्तर में घुसना एक बार फिर से देहरादून नगर निगम की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा रहा है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article