शहर

Top 5 Largest Districts of India: ये हैं भारत के टॉप 5 सबसे बड़े जिले, क्या आप भी रहते हैं यहां?

भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मिलकर सैकड़ों जिलों का निर्माण करते हैं। हर जिला अपनी अलग संस्कृति, इतिहास और परंपराओं के कारण विशिष्ट पहचान रखता है। इसी कड़ी में आज हम आपको क्षेत्रफल के आधार पर भारत के टॉप 5 सबसे बड़े जिलों के बारे में बताएंगे।

Top 5 Largest District in India

मिलिए सबसे बड़े जिलों से

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Top 5 Largest Districts of India: भारत में इस समय 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं। इन सभी को मिलाकर देश में कुल 813 जिले हैं। अगर सबसे ज्यादा जिलों वाले राज्य की बात करें, तो उत्तर प्रदेश इस सूची में पहले स्थान पर है, जहां 75 जिले और 18 मंडल हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी है। गौरतलब यह भी है कि, क्षेत्रफल के आधार पर देश के 5 सबसे बड़े जिलों में से 3 अकेले राजस्थान में मौजूद हैं। भारत का हर जिला अपनी अलग पहचान रखता है और संस्कृति, इतिहास तथा खास परंपराओं से समृद्ध है। यही विविधता भारत को खास बनाती है, जिसके कारण देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग अलग-अलग जिलों को नजदीक से देखने और समझने के लिए यहां आते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत के टॉप 5 सबसे बड़े जिले (Top 5 Largest Districts of India) के बारे में बताएंगे। तो आइए जानें इनके बारे में.....

Largest districts of India

भारत के सबसे बड़े जिले

भारत के क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़े जिले

भारत का सबसे बड़ा जिला

सबसे पहले बात करते हैं भारत के सबसे विशाल जिले की। क्षेत्रफल के लिहाज से गुजरात का कच्छ जिला देश में पहले स्थान पर है। यह जिला कच्छ के रण के लिए प्रसिद्ध है, जहां दुनिया का सबसे बड़ा खारा रेगिस्तान स्थित है। कच्छ का कुल क्षेत्रफल लगभग 45,674 वर्ग किलोमीटर है, जो गुजरात के कुल क्षेत्रफल का करीब 23.27 प्रतिशत हिस्सा बनता है। प्रशासनिक रूप से यहां 10 तालुका, 939 गांव और 6 नगर निकाय हैं। कच्छ का सफेद नमक वाला इलाका बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग के लिए भी काफी लोकप्रिय रहा है।

Second largest district in India

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला

भारत का दूसरा सबसे बड़ा जिला

क्षेत्रफल के मामले में दूसरा स्थान लद्दाख के लेह जिले का है। यह जिला करीब 45,110 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। बर्फ से ढकी चोटियों, जांस्कर और काराकोरम पर्वतमालाओं के बीच बसा लेह एक ठंडे रेगिस्तान के रूप में जाना जाता है। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और ऊंचे पहाड़ इसे बेहद खास बनाते हैं।

India's third largest district

भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला

भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला

तीसरे नंबर पर राजस्थान का जैसलमेर जिला आता है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 38,401 वर्ग किलोमीटर है। कहा जाता है कि, इस शहर की स्थापना 1156 ईस्वी में भाटी शासक राजा जैसल ने की थी। जैसलमेर को ‘गोल्डन सिटी’ के नाम से खास पहचान मिली है और यह अपने ऐतिहासिक वैभव व समृद्ध विरासत के लिए जाना जाता है।

Fourth largest district of India

भारत का चौथा सबसे बड़ा जिला

भारत का चौथा सबसे बड़ा जिला

राजस्थान का बीकानेर जिला भारत का चौथा सबसे बड़ा जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 30,247 वर्ग किलोमीटर है। बीकानेर अपने भव्य किलों, सुंदर हवेलियों और स्वादिष्ट नमकीनों के लिए पूरे देश में मशहूर है। बीकानेर शहर की नींव 3 अप्रैल 1488 को (विक्रमी संवत 1545, वैशाख शुक्ल तृतीया) राव बीकाजी द्वारा रखी गई थी। राव बीकाजी, मारवाड़ के संस्थापक राव जोधा के पुत्र थे। यह नगर जांगलदेश, यानी जंगलों की भूमि, में विकसित हुआ और आज राजस्थान के प्रमुख ऐतिहासिक जिलों में गिना जाता है। इसकी स्थापना 15वीं शताब्दी में हुई थी और तब से यह क्षेत्र इतिहास और विरासत की दृष्टि से खास पहचान रखता है।

Fifth largest district of India

भारत का पांचवां सबसे बड़ा जिला

भारत का पांचवां सबसे बड़ा जिला

पांचवें स्थान पर राजस्थान का बाड़मेर जिला है, जिसका क्षेत्रफल करीब 28,387 वर्ग किलोमीटर है। यह जिला खास तौर पर अपने ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां स्थित शिव मंदिर, किराडू मंदिर और चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर प्रमुख आकर्षण हैं। इस तरह देखा जाए तो भारत के सबसे बड़े जिलों में राजस्थान का महत्वपूर्ण योगदान है, जो अपने विशाल भू-भाग और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

 Nilesh Dwivedi
Nilesh Dwivedi author

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अप... और देखें

End of Article