UP : चीनी संकट की अटकलों पर लगा ब्रेक, यूपी में 179.38 लाख कुंतल स्टॉक; CM योगी बोले-बिल्कुल न घबराएं

उत्तर प्रदेश में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आमजन को परेशान न होने का भरोसा दिया। प्रदेश की चीनी मिलों में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडारण है। जरूरत पड़ने पर 15 अक्टूबर से मिलें संचालित की जाएंगी।

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम नागरिक कतई परेशान न हों। प्रदेश की चीनी मिलों में वर्तमान में 179.38 लाख कुंतल चीनी का भंडार उपलब्ध है। चीनी मिलों ने दो महीने (जून-जुलाई) में 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है। सीएम योगी ने निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर चीनी मिलें 15 अक्टूबर से संचालित की जाएं।

Uttar Pradesh Sugar Availability

सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-FB)

15 अक्टूबर से संचालित की जाए चीनी मिलें

मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख कुंतल, निगम की चीनी मिलों में 5.28 लाख कुंतल और निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख कुंतल (कुल 179.38 लाख कुंतल) चीनी प्रदेश में उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जून व जुलाई में चीनी मिलों ने 235 लाख कुंतल चीनी की बिक्री की है, इसमें से अधिकांश चीनी अभी भी खुले बाजार में उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर 15 अक्टूबर से चीनी मिलों को संचालित किया जाए।

End of Feed