अहमदाबाद में मास्टर साहब ने छात्र को जड़ा करारा थप्पड़, फट गया कान का पर्दा; देखें वीडियो

गुजरात के अहमदाबाद स्थित चाणक्य स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 10 के एक छात्र को कथित तौर पर एक शिक्षक ने बिना किसी वजह के इतना जोरदार थप्पड़ मार दिया कि उसके बाएं कान का पर्दा फट गया।

अहमदाबाद : शिक्षा के मंदिर माने जाने वाले स्कूलों में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का एक और चौंकाने वाला मामला अहमदाबाद के निकोल इलाके से सामने आया है। चाणक्य स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 10 के एक छात्र को कथित तौर पर एक शिक्षक ने बिना किसी वजह के इतना जोरदार थप्पड़ मार दिया कि उसके बाएं कान का पर्दा फट गया। घटना के बाद छात्र के परिजनों ने कृष्णानगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Ahmedabad teacher slapped Student Case

अहमदाबाद के स्कूल में शिक्षक के थप्पड़ से 10वीं के छात्र का फटा कान का पर्दा

घटना के बाद स्कूल की ओर से छात्र के पिता को फोन कर बताया गया कि उनका बेटा थप्पड़ लगने के बाद रो रहा है और उसे घर ले जाने के लिए कहा गया। परिजन जब स्कूल पहुंचे तो छात्र के बाएं कान से सुनाई देना लगभग बंद हो चुका था।

End of Feed