अमेठी में तेज आंधी बनी आफत; अचानक गिरी भारी-भरकम होर्डिंग, चार हुए घायल, प्रशासम पर उठे सवाल

अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में तेज आंधी के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया, जब सड़क किनारे लगा सरकारी होर्डिंग अचानक गिर पड़ी। हादसे में आने से एक बाइक और कार क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि चार लोग घायल हो गए।

Amethi News: अमेठी जिले के जामो थाना इलाके में स्थित नंद महर चौराहे पर बुधवार दोपहर तेज आंधी के बीच बड़ा हादसा हो गया। अचानक तेज हवा के दबाव से सड़क किनारे लगा सरकारी होर्डिंग गिर पड़ी। उस समय वहां से गुजर रही एक बाइक और एक कार इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Amethi Hoarding Collapse

अमेठी में होर्डिंग से गिरने बड़ा हादसा

असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरी होर्डिंग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, "बुधवार दोपहर करीब तीन बजे क्षेत्र में अचानक तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते लोहे के एंगल पर टिकी विशाल होर्डिंग असंतुलित होकर सड़क पर आ गिरी। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक बाइक और एक कार इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।"

End of Feed