अब दिन बचे बस चार, Monsoon विदा होने को तैयार, कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट

लगभग चार महीने तक देश को बरसात से सराबोर करने के बाद अब दक्षिण-पश्चिमी Monsoon की विदायी का वक्त आ गया है। शनिवार 19 सितंबर से मानसून पश्चिमी राजस्थान से विदा होना शुरू हो जाएगा। हालांकि, इस बीच देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की भी संभावना है।

देश में दक्षिण-पश्चिमी मानसून (Monsoon 2026) की विदाई का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। सामान्य तौर पर मानसून 17 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से पीछे हटना शुरू करता है। ऐसे में इस साल मानसून की विदाई लगभग दो दिन की देरी से शुरू होने की संभावना जतायी गई है।

Monsoon withdrawl

आ गया मानसून की विदायी का समय

IMD के मुताबिक, सितंबर के अंत तक उत्तर-पश्चिम भारत के बड़े हिस्से से मानसून के पूरी तरह विदा होने की संभावना है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं कि देशभर में बारिश तत्काल बंद हो जाएगी। मौजूदा मौसम प्रणालियों के कारण कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

End of Feed