Monsoon 2026: देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

मानसून के कई राज्यों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग के अनुसार इसके विस्तार के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना जताई गई है। वहीं गोवा सहित तटीय इलाकों में सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष सावधानियां जारी की हैं।

Monsoon 2026: दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) देश के कई हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसके विस्तार के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। इसके बारे में जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा वर्तमान में 18°N/60°E, 18°N/65°E और 18°N/70°E से होकर गुजर रही है। यह रेखा आगे बढ़ते हुए हरनाई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्राद्री कोठागुडेम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बारीपदा, पुरुलिया, धनबाद, मुजफ्फरपुर होते हुए 28.3°N/83°E तक दर्ज की गई है, जो 13 जून 2026 की स्थिति को दर्शाती है।

Monsoon 2026

कहां तक पहुंचा मानसून 2026?

अगले 2–3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने आसार

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2–3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसके तहत मानसून मध्य अरब सागर और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के शेष क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल एवं बिहार के अतिरिक्त हिस्सों के साथ-साथ छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में भी आगे बढ़ सकता है।

End of Feed