South Delhi Murder: UPSC की तैयारी कर रही IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, नौकर पर शक

दक्षिण दिल्ली के आज सुबह अमर कॉलोनी में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती की हत्या से सनसनी फैल गई। घरेलू नौकर पर शक है और पुलिस को यौन उत्पीड़न की भी आशंका है।

South Delhi Murder: साउथ दिल्ली से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अमर कॉलोनी इलाके में आज यानी बुधवार 22 अप्रैल को एक लड़की की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता IRS अधिकारी हैं। इस हत्याकांड में शक की सुई घरेलू नौकर की तरफ घूम गई है।

South Delhi Murder

अमर कॉलोनी में UPSC की तैयारी कर रही लड़की की हत्या

शुरुआती जांच में हत्या से पहले लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की भी आशंका जताई जा रही है। शक जताया जा रहा है कि हत्या कांड को मोबाइल चार्जर की तार से गला घोंट कर अंजाम दिया गया है। पुलिस के मुताबिक लड़की ने इंजीनियरिंग की हुई थी और अब वह UPSC की तैयारी कर रही थी।

End of Feed