South Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Ramvir Singh Bidhuri vs Sahi Ram who will win in South Delhi: दक्षिणीदिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के सही राम को हराया है। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 692832 वोट मिले, जबकि सही राम ने 568499 वोट प्राप्त किए।
दक्षिण दिल्ली में सही राम और बिधूड़ी के बीच टक्कर
दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट मतगणना परिणाम का ताजा अपडेट -
- दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की।
- भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी 98505 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- दक्षिणी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार 72,164 वोट से आगे चल रहे हैं।
- मतगणना पिछले दो घंटे से चल रही है और दक्षिण दिल्ली में भाजपा को फिर से बढ़त मिल गई है।
- शुरुआती रुझानों में AAP के सही राम ने भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी को पछाड़ा
- दक्षिण दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त
- दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
- दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान हुआ था।
- दक्षिण दिल्ली सीट पर कुल 22 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
- भाजपा ने दक्षिण दिल्ली से रावीर सिंह बिधूड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है।
- AAP की ओर से सही राम चुनावी मैदान में हैं।
- आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट के उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट यहां देखें
- अब्दुल बासित - बसपा
- अरुण कुमार - निर्दलीय
- भीम सिंह - अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
- बिहारी लाल जालंधरी - इंडिया ग्रीन्स पार्टी
- चंद्रशेखर सिंह कुशवाह - निर्दलीय
- दीपक कपिला - निर्दलीय
- गौतम आनंद - ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
- जगदीश कुमार वर्मा - निर्दलीय
- कमलेश कुमार झा - निर्दलीय
- लाखन सिंह - नवरंग कांग्रेस पार्टी
- नवीन कुमार - हमारा सही विकल्प पार्टी
- ओमाप्रकाश - समाज विकास क्रांति पार्टी
- पूनम श्रीवास्तव - निर्दलीय
- राजन सिंह - निर्दलीय
- राम गोपाल - हरियाणा जनसेना पार्टी
- रामवीर सिंह बिधूड़ी - भाजपा
- रिंकी सान्याल - भारतीय सम्पूर्ण क्रांतिकारी पार्टी
- सही राम - AAP
- शंकर डे - निर्दलीय
- सुरिंदर कुमार - भारतीय जवान किसान पार्टी
- सुरजीत सिंह - दिल्ली जनता पार्टी
- वीरेंद्र - निर्दलीय
2019 चुनाव का हाल
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने 6 लाख, 87 हजार से अधिक वोट हासिल करके जीत दर्ज की थी। उन्होंने AAP के राघव चड्ढा को यहां से हराया था, जिन्हें कुल 3 लाख, 19 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर मशहूर बॉक्सर कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र सिंह रहे। विजेंद्र सिंह को 1 लाख, 64 हजार से अधिक वोट मिले थे।ये भी पढ़ें - पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
ये भी पढ़ें - पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
ये भी पढ़ें - उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
ये भी पढ़ें - चांदनी चौक लोकसभा सीट का पल पल का अपडेट
