चंडीगढ़ के दरवाजे तक पहुंचाएगा ये Expressway, जानिए लेटेस्ट प्रोग्रेस

पंजाब में बन रहा सरहिंद-मोहाली एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 27 किलोमीटर लंबा यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट जल्द चंडीगढ़, मोहाली और आसपास के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।

Expressway News: चंडीगढ़ देश के सबसे खूबसूरत और पर आजाद भारत में पहली प्लान्ड सिटी है। चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश है और साथ ही हरियाणा व पंजाब की राजधानी भी है। यह शहर पंजाब ही नहीं, हिमाचल का भी गेटवे है। लेकिन चंडीगढ़, जिरकपुर व आसपास के इलाकों में भीषण जाम से लोग काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में कोई ऐसा एक्सप्रेसवे बने, जो आपको चंडीगढ़ के दरवाजे तक पहुंचा दे तो मजा ही आ जाए। अगर आपकी यही मुराद है तो आपकी मन की इच्छा जल्द ही पूरा होने वाली है। क्योंकि चंडीगढ़ के दरवाजे तक पहुंचाने वाला सरहिंद-मोहाली एक्सप्रेसवे (Sirhind Mohali Expressway) इसी साल आम जनता के लिए खुल सकता है और जल्द ही आप इस पर फर्राटा मार सकते हैं। चलिए जानते हैं इस एक्सप्रेसवे की लेटेस्ट प्रोग्रेस क्या है?

sirhind mohali Expressway feature

सरहिंद मोहाली एक्सप्रेसवे इसी साल ट्रैफिक के लिए खुल सकता है (फोटो - x.com/DetoxTravellerr/)

मोहाली ही क्यों, चंडीगढ़ क्यों नहीं?

यह तो आप जानते ही हैं कि पंजाब ने मोहाली को चंडीगढ़ के विकल्प के तौर पर बसाया है। भविष्य में अगर हरियाणा और पंजाब में राजधानी को लेकर बंटवारा होता है और पंजाब के हिस्से चंडीगढ़ नहीं आता है तो ऐसी स्थिति में राजधानी मोहाली को बनाया जा सकता है, ऐसी आम धारणा है।

End of Feed