Shimla Traffic: हजारों वाहनों की एंट्री से शिमला में लंबा ट्रैफिक जाम, पुलिस ने लागू किया खास प्लान

वीकेंड पर शिमला में पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ गया है। जिसे देखते हुए जाम से राहत देने के लिए पुलिस वाहनों को शोघी-मैहली बाईपास से डायवर्ट कर रही है और येलो स्टीकर लगाकर पर्यटकों को सही मार्गदर्शन दे रही है।

Shimla Traffic Jam: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते ट्रैफिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। शनिवार और रविवार को बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में वाहन शिमला पहुंच रहे हैं, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग रहा है। जाम से राहत दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शिमला पुलिस ने विशेष प्लान लागू किया है। लेकिन यह प्लान क्या है और पुलिस कैसे ट्रैफिक कंट्रोल रही है। आइए जानते हैं टाइम्स नाउ नवभारत की संवाददाता पूनम शर्मा की ग्राउंड जीरो से स्पेशल रिपोर्ट में।

Himachal Traffic

पुलिस ने शुरू किया डायवर्जन

पुलिस के अनुसार, वीकेंड में शोघी बैरियर की ओर से करीब 23 हजार वाहन शिमला में प्रवेश कर चुके हैं। इनमें लगभग 12 हजार वाहन अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के हैं। वाहनों की अधिक आवाजाही से शोघी से शिमला तक कई स्थानों पर लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यात्रियों को घंटों तक जाम में फंसना पड़ रहा है। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस शोघी-मैहली बाईपास मार्ग से होकर वाहनों को डायवर्ट कर रही है।

End of Feed