शहर

'सरकार एक साल पूरे होने का जश्न मना रही और कमल ध्यानी की मां आंसू'; जनकपुरी हादसे पर आप का सीएम रेखा पर हमला

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब तक मृतक के परिवार से मिलने नहीं गईं। उन्होंने कहा कि एक महिला और मां होने के बावजूद मुख्यमंत्री का पीड़ित परिवार से न मिलना असंवेदनशील रवैया दिखाता है। उनका कहना था कि हादसे के बाद अभी चिता भी ठंडी नहीं हुई है और सरकार रामलीला मैदान में अपने कार्यकाल का जश्न मना रही है।

Image

सौरभ भारद्वाज, 'आप' नेता

आम आदमी पार्टी (AAP) ने जनकपुरी में सड़क पर खोदे गए गड्ढे में गिरकर 25 वर्षीय युवक कमल ध्यानी की मौत के बीच दिल्ली सरकार द्वारा अपने एक साल पूरे होने का जश्न मनाए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। AAP के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक तरफ रामलीला मैदान में सरकार ढोल-नगाड़ों के साथ उपलब्धियां गिना रही है, वहीं दूसरी ओर जनकपुरी में एक मां अपने बेटे को खोने का दर्द झेल रही है।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अब तक मृतक के परिवार से मिलने नहीं गईं। उन्होंने कहा कि एक महिला और मां होने के बावजूद मुख्यमंत्री का पीड़ित परिवार से न मिलना असंवेदनशील रवैया दिखाता है। उनका कहना था कि हादसे के बाद अभी चिता भी ठंडी नहीं हुई है और सरकार रामलीला मैदान में अपने कार्यकाल का जश्न मना रही है।

AAP नेता के मुताबिक, कमल ध्यानी रोहिणी से अपने घर लौट रहा था, तभी जनकपुरी में सड़क पर मौजूद खुला गड्ढा दिखाई नहीं दिया। मौके पर कोई बैरिकेडिंग नहीं थी, जिसके चलते वह बाइक समेत गड्ढे में गिर गया। रात भर वह वहीं पड़ा रहा और बाद में उसकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम 6 फरवरी को हुआ, लेकिन अब तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एफआईआर से ठेकेदार का नाम हटाया गया है और पुलिस एक मजदूर को जिम्मेदार ठहराकर उसे पकड़ने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री प्रवेश वर्मा और आशीष सूद ने सुरक्षा व्यवस्था होने के दावे किए, जबकि परिवार और स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग न होने की बात कही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब छह थानों में शिकायत तक दर्ज नहीं की गई, तो क्या यह ऊपर से दिए गए निर्देशों का नतीजा है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सतीश गोलचा अपने एसएचओ को कहते हैं कि शिकायत दर्ज नहीं करनी है और सतीश गोलचा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यही कहते हैं। इसमें अब कोई दो राय नहीं बची है। अगर ऐसा न होता तो अब तक पुलिस के एसएचओ या सतीश गोलचा के ऊपर कार्रवाई हो चुकी होती। लेकिन किसी पर कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह के स्तर पर कहा गया है कि आंकड़ों को कम रखना है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का मकसद अपराध को कम करना नहीं, बल्कि अपराध के आंकड़ों को कम करना है। एक्यूआई को कम करना है, प्रदूषण को नहीं। नकली यमुना बनानी है, असली यमुना को साफ नहीं करना है। यह फर्जीवाड़े की लेबोरेटरी गुजरात से शुरू हुई थी और आज पूरे देश में लागू है। हर चीज में फर्जीवाड़ा, हर चीज में फ्रॉड और डेटा में फर्जीवाड़ा करके देश को चलाने की कोशिश की जा रही है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें