Satara Accident: सतारा में तेज रफ्तार का कहर, डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ी कार; 4 युवकों की मौत

सातारा में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। हादसे में चार युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए।

Satara Accident News: महाराष्ट्र के सातारा जिले में सोमवार देर रात पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Accident

सातारा में भीषण सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)

हादसे के कारण यातायात हुआ प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सोमवार देर रात एक बजकर 10 मिनट पर बजे खंडाला तहसील के शिरवल में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 की सातारा-पुणे लेन पर हुई, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। राजमार्ग पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ’’एक कार पुणे से सातारा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया, जिसके बाद वह विपरीत लेन में चला गया और एक ट्रक से टकरा गया।’’

End of Feed