Noida : जारी रहेगी सफाई कर्मियों की हड़ताल, नेताओं की रिहाई को लेकर प्राधिकरण पर प्रदर्शन

यूनियन नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, जो अब खुले विरोध के रूप में सामने आ गया है। मंगलवार की सुबह से ही सफाई कर्मी समूहों में प्राधिकरण कार्यालय के बाहर जुटने लगे।

नोएडा : शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चल रहा विवाद अब गहराता जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में सफाई कर्मियों ने नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और अपने गिरफ्तार यूनियन नेताओं की रिहाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक उनके साथियों को रिहा नहीं किया जाता और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। दरअसल, सोमवार को नोएडा स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मियों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह यूनियन नेताओं समेत आठ लोगों को हिरासत में लिया था। बाद में सभी को जेल भेज दिया गया।

Sanitation workers protest in Noida

नोएडा में सफाईकर्मियों की हड़ताल (फोटो-ट्विटर)

इस कार्रवाई के बाद से ही सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है, जो अब खुले विरोध के रूप में सामने आ गया है। मंगलवार की सुबह से ही सफाई कर्मी समूहों में प्राधिकरण कार्यालय के बाहर जुटने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उनके नेताओं को गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है और यह कार्रवाई कर्मचारियों की आवाज को दबाने के उद्देश्य से की गई है।

End of Feed