Bokaro: वीडियो बनाने का ऐसा चढ़ा खुमार कि 3 युवक कूदे उफनती दामोदर नदी में; किसी तरह बची जान

सावन की तीसरी सोमवारी पर बोकारो के येलमोचो ब्रिज के पास बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वीडियो बनाने के लिए दामोदर नदी में कूदे तीन युवकों को गोताखोरों ने बहाव से बचाया। लगातार बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, जिसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

Bokaro Damodar River Incident: बोकारो जिले में सावन की तीसरी सोमवारी पर बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि जब दामोदर नदी की तेज धार में तीन युवक कूद पड़े। यह घटना येलमोचो ब्रिज के पास हुई, जहां सावन के मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु जल उठाने के लिए जुटे थे। कांवर यात्रा के दौरान चास के चिरका धाम जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु दामोदर नदी से जल भरते हैं।

इसी दौरान तीन युवक वीडियो बनाने के चक्कर में ब्रिज से नदी में छलांग लगा बैठे। तेज बहाव में वे बहने लगे, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि दो युवक किसी तरह बहते हुए किनारे तक पहुंचे, जिन्हें मौके पर मौजूद गोताखोरों की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं तीसरा युवक काफी दूर बह गया था, जिसे गोताखोरों ने साहस दिखाते हुए समय रहते बचा लिया।

End of Feed