Daltonganj News: मरीज जब पेशाब करने गया तो पता चला गायब था उसका प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में जमकर काटा बवाल, फिर हुआ ये

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 27, 2022, 08:55 AM IST

झारखंड के पलामू जिले के डाल्टनगंज के एक अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे सभी हैरान हो गए। एक मरीज पेशाब की परेशानी को लेकर इलाज करने अस्पताल पहुंचा। सर्जरी के बाद जब वह पेशाब करने गया तो उसे एहसास हुआ कि उसका गुप्तांग गायब है फिर जमकर बवाल कटा। उसके बाद डॉक्टर ने किया ये खुलासा।

झारखंड के पलामू जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जो आपको हैरान कर देगा। एक व्यक्ति को पेशाब की परेशानी थी। वह इलाज के लिए डाल्टनगंज में एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने कहा कि उसे गुप्तांग में छोटा ऑपरेशन करना होगा। उसके बाद वह ऑपरेशन के लिए तैयार हो गया। जरूरी जांच के बाद उसके गुप्तांग का ऑपरेशन कर दिया गया। फिर उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। जैसे ही रात में मरीज पेशाब लगा। वह उठा और पेशाब के लिए गया। लेकिन तब उसके होश उड़ जब देखा कि उसका गुप्तांग है ही नहीं। फिर क्या था हंगामा मच गया। मरीज करने लगा मेरा गुप्तांग गायब है। है ही नहीं। फिर मरीज के परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगा। इस हंगामे को देखकर अस्पताल के डॉक्टर, स्टॉफ, संचालक अस्पताल से फरार हो गए।

private part missing

गुप्तांग गायब होने का एहसास होने से परेशान हो गया था व्यक्ति

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभारी सिविल सर्जन विजय सिंह ने इसको लेकर भ्रम दूर किया। उन्होंने कहा कि उस आदमी को पेशाब करने में परेशना थी। इसलिए खतना जैसा ऑपरेशन किया गया। इसे सर्कम्सिजन सर्जरी कहते हैं। उन्होंने बताया कि गुप्तांग के अलगे हिस्से को काटा गया। कुछ दिनों तक सूजन रहेगी। फिर ठीक हो जाएगा। मरीज सूजन देखकर घबरा गया और उसे भ्रम हुआ कि उसका गुप्तांग काट दिया गया। पर ऐसा नहीं किया गया।

End of Feed