Ranchi to Airfare: रांची से फ्लाइट के टिकटों के दाम छू रहे आसान, कोलकाता के लिए देना होगा अब इतना हजार

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 08:06 PM IST

Ranchi Airport: रांची एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए विमान का सफर काफी महंगा हो गया है। सबसे अधिक किराया रांची से कोलकाता के बीच का बढ़ा है। इससे पहले दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर विमानों का किराया बढ़ा हुआ था।

KEY HIGHLIGHTS
  • रांची से कोलकाता का किराया पहले 3000-3500 रुपए था
  • अब रांची से कोलकाता का किराया 12,780 रुपए से लेकर 13,748 रुपए
  • किराए में भी दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी दर्ज

Ranchi News: रांची से अब विमान से सफर करने के लिए यात्रियों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। ठंड का मौसम और शादी सीजन को देखते हुए कंपनियों ने विमानों का किराया बढ़ा दिया है। राजधानी से तमाम बड़े शहरों के लिए विमान के किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। रांची से बेंगलुरु का किराया 9129 रुपए से 15353 रुपए हो गया है।

RANCHI NEWS (3).

रांची से फ्लाइट की टिकट हुई महंगी

वहीं, रांची से कोलकाता के बीच के किराए में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। इस रूट के लिए यात्रियों को 12780 रुपए से लेकर 13748 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि कुछ दिन पहले तक यात्रियों को 3000 से 3500 रुपए ही किराया देना पड़ता था।

End of Feed