Ranchi Weather Update: अगले दो दिनों में रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम में बड़ा बदलाव होगा। न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ेगी। रांची में दो दिनों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक कम हो सकता है। इसके साथ ही उत्तरी झारखंड में सुबह की कनकनी बढ़ जाएगी। इन हिस्सों के न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक गिरावट आने के आसार हैं। रांची में सुबह में काले बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।
रांची मौसम विज्ञान केंद्र
मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से में हुई बारिश और मौसम में बदलाव का अधिक असर उत्तर-पश्चिम स्थित पलामू में अधिक पड़ेगा। दक्षिणी हिस्से में देश के दक्षिण से आ रही हवा के कारण सर्द हवा का प्रभाव कम रहेगा। इस बारे में मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि देश के उत्तरी हिस्सों में बदले मौसम का असर दक्षिण में आंशिक रूप से पड़ेगा।
