झारखंड में हादसा; साहिबगंज में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, जांच जारी

झारखंड के साहिबगंज में गुरुवार को पत्थर से लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। रेलवे ने बताया कि ट्रेन संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा और जांच जारी है।

Jharkhand News: झारखंड के साहिबगंज जिले में बृहस्पतिवार को एक रेलवे यार्ड में पत्थर से लदी मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए, हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। यह दुर्घटना पूर्वी रेलवे के बड़हरवा यार्ड में हुई।

पूर्वी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया कि मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पलट गए हैं, लेकिन ट्रेन परिचालन पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अधिकारी ने यह भी कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है और विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है।

End of Feed