रांची में मॉडल बेच रही थी ब्राउन शुगर, गिरफ्तार हुई तो खुले चौंकाने वाले राज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 06:57 PM IST

Ranchi Brown Sugar Sale: राजधानी में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। अब पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने के मामले में मॉडल, उसकी मां समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह सभी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर ब्राउन शुगर की बिक्री करते थे। इनके कब्जे से 36 ग्राम ब्राउन शुगर और 2.90 लाख रुपए जब्त किए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुखदेव नगर पुलिस ने मॉडल और उसकी मां समेत 5 को भेजा जेल
  • पुलिस टीम ने मॉडल के घर पर छापेमारी कर चार लोगों को किया है गिरफ्तार
  • एक आरोपी राहुल की गिरफ्तारी दूसरे इलाके से की गई

Ranchi Police: रांची में मॉडल द्वारा ब्राउन शुगर का कारोबार किया जा रहा है। मॉडल अपनी मां के साथ मिलकर ऑनलाइन ही यह धंधा चला रही थी। सुखदेव नगर पुलिस ने इस महिला मॉडल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि, मॉडल अपने घर से ब्राउन शुगर की बिक्री करती है। इस पर पुलिस ने मॉडल के घर पर छापेमारी की और 36 ग्राम ब्राउन शुगर और 2 लाख 90 हजार रुपए जब्त किए हैं।पुलिस ने मॉडल ज्योति के अलावा उसकी मां मुनी देवी, अर्जुन, बलराम को गिरफ्तार किया। जबकि इनकी निशानदेही पर राहुल की गिरफ्तारी दूसरी जगह से की गई है। बता दें इससे पहले नवंबर 2021 में पुलिस ने मॉडल ज्योति को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

ranchi crime

रांची में ड्रग्स का कारोबार

हाल में जमानत पर बाहर आई है मॉडल

End of Feed