लव जिहाद का गढ़ बन रहा झारखंड? 2022 में सामने आए कई मामले, 5 जिलों में बांग्लादेशी घुसपैठियों का वर्चस्व!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 05:13 PM IST

Jharkhand Love Jihad Case: बांग्लादेश से नजदीकी जिलों की हालत सबसे खराब है। यहां बांग्लादेशी घुसपैठिये काफी संख्या में घुस चुके हैं। जिसके कारण यहां डेमेग्राफिक बदलाव होता दिख रहा है। इन जिलों में लव जिहाद के मामले भी समाने आ चुके हैं। साथ ही आदिवासियों की जमीनों पर भी इनका कब्जा धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

रांची: साल 2022 में झारखंड में लव जिहाद (Jharkhand Love Jihad Case) के कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो लड़कियों को जान भी गंवानी पड़ी है। हाल ये है कि सवाल अब ये उठने लगा कि झारखंड कहीं, लव जिहाद का नया केंद्र तो नहीं बन गया है? विपक्ष इस मामले में सोरेन सरकार को घेर रही है और सरकार इन घटनाओं को एक सामान्य घटना ही बता रही है।

jharkhand Ranchi love jihad case

झारखंड में लगातार सामने आ रहे हैं लवजिहाद के मामले (प्रतीकात्मक फोटो)

50 टुकड़ों में मिली लाश

कुछ दिनों पहले ही झारखंड के साहिबगंज जिले में एक हिंदू लड़की रेबिका पहाड़िन की हत्या करके उसकी लाश को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया था। मामले की जांच हुई तो इस केस में उसका पति दिलदार अंसारी ही हत्यारा निकला। कुछ सप्ताह पहले ही दोनों ने लव मैरिज किया था। आरोपी पति दिलदार अंसारी के साथ-साथ उसकी मां, मामा और कुछ रिश्तेदार भी शामिल थे। रेबिका के परिवार वालों का दावा है कि शादी के बाद उसे इस्लामअपनाने के लिए दवाब बनाया जा रहा था, जिसके लिए लड़की इनकार कर रही थी। ये बात दिलदार अंसारी को नागवार गुजरी और उसने उसकी हत्या कर दी।

End of Feed