राँची

Jharkhand Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में बड़ी सड़क दुर्घटना, 4 लोगों की मौत, तीन घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 8, 2023, 04:27 PM IST

Jharkhand Road Accident: कार बिहार के मुजफ्फरपुर से रामगढ़ में रजरप्पा मंदिर की ओर जा रही थी। तभी हजारीबाग जिले में यह हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

हजारीबाग में भयंकर सड़क हादसा (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Jharkhand Road Accident: झारखंड के हजारीबाग जिले में शुक्रवार को एक कार पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह सड़क दुर्घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे चरही में हुई।

पुलिस ने क्या कहा

चरही पुलिस थाने के प्रभारी विक्रम कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा- "सात लोगों को ले जा रही एक एसयूवी कार के यूपी मोड़ के पास पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं।"

रजरप्पा मंदिर जा रहे थे लोग

कुमार ने कहा कि कार बिहार के मुजफ्फरपुर से रामगढ़ में रजरप्पा मंदिर की ओर जा रही थी। तभी हजारीबाग जिले में यह हादसा हो गया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मृतकों को लेकर शोक जताया है। सोरेन ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा- "हजारीबाग के चरही घाटी में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

End of Article