Jamshedpur Airport: झारखंड को मंगलवार को मिला तीसरा एयरपोर्ट, दो माह में चौथे एयरपोर्ट से भी उड़ेगी फ्लाइट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 03:58 PM IST

Sonari Airport: झारखंड के लोगों के लिए मंगलवार ऐतिहासिक दिन रहा। इस दिन सूबे को तीसरा एयरपोर्ट मिल गया। अब जमशेदपुर से फ्लाइट उड़ान भरेगी। सोनारी एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है। इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर फ्लाइट को रवाना किया। वहीं, अगले दो महीने में सूबे को चौथा एयरपोर्ट भी मिलने की पूरी संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह 10.15 बजे कोलकाता के लिए है पहल फ्लाइट
  • सुबह 7.30 बजे सोनारी एयरपोर्ट के लिए भुवनेश्वर से फ्लाइट
  • अभी सोनारी एयरपोर्ट से ओडिशा और कोलकाता के लिए ही फ्लाइट

Jamshedpur Airport Started: झारखंड में अब तीन एयरपोर्ट हो गए हैं। रांची, देवघर एयरपोर्ट के बाद जमशेदपुर एयरपोर्ट भी चालू हो गया है। मंगलवार को सोनारी एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट उड़ान भरी। फिलहाल इस एयरपोर्ट से ओडिशा और कोलकाता के लिए फ्लाइट उड़ान भर रही है। सुबह 10.15 बजे कोलकाता के लिए पहली फ्लाइट है। यह सुबह 11.20 बजे कोलकाता पहुंचेगी। सुबह 7.30 बजे भुवनेश्वर फ्लाइट रवाना होगी। यह सुबह 9.20 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेगी।

jamshedpur first flight

जमशेदपुर एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट को रवाना करते सीएम

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने कोलकाता के लिए 14 फरवरी और भुवनेश्वर के लिए 25 मार्च तक फ्लाइट उड़ाने की मंजूरी दी है। यहां से इंडिया वन एयर कंपनी नौ सीट वाली फ्लाइट उड़ा रही है। बता दें सोनारी एयरपोर्ट से 13 साल बाद फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। इसके लिए 25 जनवरी से बुकिंग शुरू हुई थी। 14 फरवरी तक टिकटों की बुकिंग होनी है।

End of Feed