कब होगा झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025, आ गई तारीख; यहां होगा आयोजन

झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025, 22 और 23 अगस्त को रांची में आयोजित किया जाएगा। यह सामाजिक और सतत विकास की दिशा में बड़ा कदम होगा। यह आयोजन सरकार, कॉर्पोरेट, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक साझा मंच बनेगा।

रांची : झारखंड एक बार फिर सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के क्षेत्र में देश को नई दिशा देने जा रहा है। राजधानी रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में 22 और 23 अगस्त 2025 को दो दिवसीय "झारखंड CSR कॉन्क्लेव 2025" का आयोजन किया जाएगा। इस बार का थीम है – “CSR toward Sustainable Growth: Connecting Impact and Innovation” यानी "सतत विकास की दिशा में CSR: प्रभाव और नवाचार को जोड़ना। यह आयोजन सरकार, कॉर्पोरेट, गैर-सरकारी संगठनों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए एक साझा मंच बनेगा, जहां झारखंड के विकास के साथ देशभर में सकारात्मक बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

Jharkhand CSR Conclave 2025

झारखंड CSR कॉन्क्लेव (फोटो-@JharCSRConc25)

डॉ. पंकज सोनी ने क्या कहा

"CSR अब महज एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि बदलाव लाने का एक अवसर है। झारखंड की सामाजिक और आर्थिक संरचना इसे समावेशी विकास का आदर्श स्थान बनाती है," – डॉ. पंकज सोनी, अध्यक्ष, मिशन ब्लू फाउंडेशन ने कहा।

End of Feed