Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मंजूरी

Jharkhand News: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य में तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं को मजूरी देते हुए कहा कि हरमू मुक्ति धाम से रेडिशन ब्लू तक फ्लाईओवर जैसे अन्य प्रस्तावों पर भी विचार किया जा रहा है।

Jharkhand News: झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने राजधानी रांची समेत झारखंड के अन्य प्रमुख शहरों में यातायात व्यवस्था को सुचारू और आधुनिक बनाने की दिशा में तीन महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। इन परियोजनाओं की विस्तृत प्रस्तुति पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री के समक्ष दी गई। मुख्यमंत्री ने डीपीआर तैयार कर जल्द परियोजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया है। साथ ही, अन्य प्रमुख शहरों में भी यातायात सुधार के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Hemant soren

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन (फाइल फोटो- HemantSorenJMM)

मंजूर की गई तीन प्रमुख परियोजनाएं

  • अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर की मंज़ूरी दी गई ।
जिसकी लंबाई: 1.75 किलोमीटर, चौड़ाई: फ्लाईओवर – 10 मीटर, नीचे की सड़क – 7 मीटर होगी। सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज और यूटिलिटी डक्ट बनेगा।नीचे की सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। फ्लाईओवर पर पूर्ण प्रकाश व्यवस्था और दोनों किनारों पर नॉइज़ बैरियर लगेगा। इसके बनने से अरगोड़ा से चापू टोली तक व्यस्त यातायात से राहत मिलेगी और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

End of Feed