Gumla News: खुद बीमार पड़ा गुमला का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल, लचर व्यवस्था पर उठे सवाल

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 07:15 PM IST

गुमला के सदर अस्पताल में सुविधाओं की कमी है। यहां सुविधाओं की कमी की वजह से मरीज को परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रबंधन भी इस पर गोल मोल जवाब दे रहा है।

Gumla News: झारखंड के गुमला में स्वास्थ्य सुविधा का सबसे बड़ा केंद्र सदर अस्पताल खुद बीमार है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। अस्पताल प्रबंधन अपने काम से पल्ला झाड़ रहा है। सदर अस्पताल में लाखों की लागत से मच्छरदानी खरीदी गई, लेकिन स्थिति ये है कि एक भी मरीज को मच्छरदानी नहीं दी गई।

Gumla Sadar Hospital

सदर अस्पताल, गुमला।

गर्मी से मरीज का हाल बेहाल

इतना ही नहीं, तपिश भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है और अस्पताल के वार्ड में लगे पंखे टूटे और खराब पड़े हैं। यहां मरीजों का दुखड़ा सुनने वाला कोई नहीं है। जब मरीजों द्वारा मच्छरदानी की डिमांड की जाती है तो कहा जाता है कि मच्छरदानी उपलब्ध नहीं है।

End of Feed