Jharkhand: रामगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा; खदान ढहने से चार की मौत, छह घायल

झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध रूप से कोयला खोद रहे लोगों पर खदान का एक हिस्सा ढहने से चार व्यक्तियों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हैं। यह घटना जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के सीसीएल करमा प्रोजेक्ट के खुले खदान में हुई। राहत एवं बचाव अभियान के लिए एक टीम को भेजा गया है।

Ramgarh News: रामगढ़ जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के अवैध कोयला खनन के दौरान खदान का एक हिस्सा ढह गया, सीसीएल करमा प्रोजेक्ट के खुले खदान में चाल धंसने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और प्रशासन को मौके पर राहत कार्य शुरू करना पड़ा।

coal mine

हादसे में एक की मौत, सांकेतिक तस्वीर

घटना की सूचना पाकर पहुंचे लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। मलबे में दबे एक व्यक्ति को जेसीबी और शॉवेल मशीन से बाहर निकाला गया। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें एक का पैर बुरी तरह चोटिल हुआ है। वहीं, दूसरी गंभीर महिला की कमर टूट गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने करमा प्रोजेक्ट कार्यालय के गेट के समीप शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि सीसीएल द्वारा जब तक उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक शव को नहीं हटाया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

End of Feed