राँची

Hatia Express Time Changed: पुणे-हटिया एक्सप्रेस का बदला समय, इतने घंटे देर से पहुंचेगी रांची, ये ट्रेनें इस दिन रहेंगी रद्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2023, 06:14 PM IST

Ranchi News: रेल यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। पुणे-हटिया एक्सप्रेस के परिचालन का समय बदला गया है। वहीं, अलग-अलग स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में यात्री अपनी यात्रा को लेकर रेलवे द्वारा परिचालन में किए गए बदलाव को जान लें। रेलवे ने संशोधित शिड्यूल जारी कर दिया है।

Image

हटिया स्टेशन पर देर से आएगी ट्रेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बेलापुर, चितली और पुनतांबा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण बदला गया समय
  • पुणे-हटिया एक्सप्रेस 5, 8, 12, 15, 19 और 22 मार्च को 4:40 घंटे देर से आएगी
  • पुणे स्टेशन से ट्रेन 3:25 बजे होगी रवाना


Pune-Hatia Express Update: रांची रेल मंडल से जुड़े ट्रेनों के परिचालन में बदलाव हुआ है। मध्य रेलवे के सोलापुर रेल डिवीजन अंतर्गत बेलापुर, चितली और पुनतांबा स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन के रवाना होने का समय बदला गया है। रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन 5, 8, 12, 15, 19 और 22 मार्च को तय समय 10:45 बजे की जगह 4 घंटे 40 मिनट की देरी से सुबह 3:25 बजे रवाना होगी।

आद्रा रेल डिवीजन के बिरामडी यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 3 और 4 मार्च को हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल की जगह मुरी-गुंडा बिहार, चांडिल होकर परिचालित होगी। 4 मार्च को रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस तय रूट कोटशिला, पुरुलिया, चांडिल की जगह बदले हुए रूट मुरी, गुंडा बिहार, चांडिल होकर चलेगी। ट्रेनों के रूट परिवर्तन को लेकर संबंधित स्टेशनों को सूचना दे दी गई है, जिससे कोई असुविधा नहीं हो।

मुरी होकर चलेगी शालीमार-पटना-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन

होली को लेकर यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए शालीमार-पटना-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन को मुरी होकर चलाया जाएगा। 6 मार्च को यह ट्रेन शालीमार से रवाना होगी। वहीं, 7 मार्च की शाम 6:10 बजे पटना जंक्शन से शालीमार के लिए ट्रेन खुलेगी।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

हावड़ा-चेन्नई मेन लाइन पर विकास कार्यों को लेकर आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है। 4 और 6 मार्च को ट्रेन नंबर 08416 पूरी-जलेश्वर पैसेंजर ट्रेन रद्द रहेगी। इस दिन ट्रेन नंबर 08415 जलेश्वर-पुरी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी नहीं चलेगी। इसके अलावा ट्रेन नंबर 18037 खड़गपुर-जयपुर-कोईलवर रोड एक्सप्रेस रद्द है। ट्रेन नंबर 18038 जयपुर-कोईलवर रोड-खड़गपुर एक्सप्रेस नहीं चलनी है। 3 और 5 मार्च को ट्रेन नंबर 12875 पूरी-आनंद विहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी। वहीं, 5 और 7 मार्च को ट्रेन नंबर 12876 आनंद विहार-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा।

5 मार्च को नहीं चलेगी तिरुपति-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस

हावड़ा-चेन्नई मेन लाइन पर विकास कार्यों की वजह से 5 मार्च को ट्रेन नंबर 20890 तिरुपति-हावड़ा हमसफर एक्सप्रेस रद्द है। 4 मार्च को ट्रेन नंबर 20889 हावड़ा-तिरुपति हमसफर एक्सप्रेस का परिचालन नहीं होगा। इन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना सभी यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से दे दी गई है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article