Ranchi News: JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, निर्धारित रूट बदलने पर बिगड़े हालात

Ranchi Protest: रांची में JPSC-JSSC सुधार मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान रूट बदलने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर जेएमएम समर्थकों द्वारा छात्रों पर हमला करवाने का आरोप लगाया है।

Ranchi Protest: झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार रात झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) सुधार मोर्चा के आह्वान पर आयोजित छात्रों के प्रदर्शन के दौरान भारी हंगामा हो गया। उच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के कार्यक्रम के तहत सैकड़ों अभ्यर्थी गांधी मैदान में एकत्र हुए थे। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान तय मार्ग का उल्लंघन करने और पुलिस-प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को तोड़ने के बाद स्थिति बिगड़ गई।

Ranchi Protest news

रूट बदला तो पुलिस ने किया बल प्रयोग

'निर्धारित रूट तोड़ा और दो लोगों को बुरी तरह पीटा' सिटी DSP

मामले की जानकारी देते हुए ANI से बातचीत में रांची के DSP सिटी केवी रमन ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के लिए एक मार्ग निर्धारित किया था। प्रदर्शनकारियों को मोराबादी से करमटोली, जेल चौक होते हुए फिरायालाल तक जाने का रूट दिया गया था। लेकिन उन्होंने प्रशासन के इस निर्देश की अनदेखी की और बिना अनुमति कचहरी चौक और रेडियम चौक होते हुए सीधे JPSC कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करने बढ़ गए। DSP के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने दो लोगों की बुरी तरह पिटाई कर दी थी। उस व्यक्ति की जान बचाने और व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस को मजबूरी में हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

End of Feed