राजमहल: लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) चल रहा है। अब तक छह चरणों के चुनाव हो चुके हैं। अब सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होने जा रहा है। झारखंड का राजमहल एक महत्वपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह राजमहल की पहाड़ियों और गंगा नदी से घिरा हुआ है। राजमहल मध्य काल में उगमहल के नाम जाना जाता था। यहां की पहाड़ियां करीब 567 मीटर तक ऊंची हैं। यहां अकबर मस्जिद और बंगाल के नवाब मीर क़ासिम का महल भी है। आपको बता दें कि झारखंड में तीन लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। जिनमें गोड्डा (Godda), दुमका ( Dumka) और राजमहल (Rajmahal) हैं। राजमहल के लोकसभा सीट के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। अब देखना होगा कि जनता इन सभी में किसका चुनाव करती है।
राजमहल लोकसभा क्षेत्र
राजमहल में पहली बार लोकसभा चुनाव
राजमहल में साल 1989 में पहली बार इस सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा का खाता खुला था। जिसमें 1989 और 1991 के चुनाव में सिमोन मरांडी की जीत हुई थी। जिसके बाद साल 1996 में कांग्रेस के थॉमस हंसदा ने जीत हासिल की थी। जिसके बाद साल 1998 में पहली बार इस सीट पर बीजेपी टिकट पर सीमोन मरांडी (Simon Marandi) की जीत हुई थी। जिसके बाद साल 1999 में कांग्रेस से थॉमस हंसदा ने जीत अपने नाम कराईथी। इसके बाद 2004 के चुनाव में झामुमो की हेमलाल मुर्मू की जीत हुई थी। साल 2009 का चुनाव बीजेपी के देवीधन बेसरा (Devidhan Besra) ने जीता। चुनाव में झामुमो के विजय कुमार हंसदक ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में विजय कुमार हंसदक को 3.79 लाख और हेमलाल मुर्मू को 3.38 लाख वोट मिले थे।
2019 का चुनाव
साल 20119 के लोकसभा सुनाव में राजमहल लोकसभा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) से गोपिन सोरेन, बहुजन समाज पार्टी से बैदनाथ पहाड़िया, तृणमूल कांग्रेस ने मोनिका किस्कु, झारखंड मुक्ति मोर्चा से विजय कुमार हंसदक, भारतीय जनता पार्टी ने हेमलाल मुर्मू, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से नीरज हेंबरोम, हिंदुस्तान निर्माण दल से महाशय टुदु और बहुजन मुक्ति पार्टी से मैरी निशा हंसदक लोकसभा चुनावी मैदान में उतारे गए थे। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय कुमार हंसदक ने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को हराकर जीत दर्ज की थी। जिसमें विजय कुमार हंसदक को 507,830 और हेमलाल मुर्मू को 4,08,635 वोट हासिल हुए थे।
राजमहल लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख ( Rajmahal Lok Sabha election polling date)
झारखंड लोकसभा क्षेत्र में मतदान लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें चरण में यानी 1 जून को होगा। देखना होगा कि 1 जून को राजमहल की जनता किस नेता का चुनाव करती है। मतदाताओं से अपील की जा रही है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों पर जाकर वोट कर अपने नेता का चुनाव करें।
राजमहल लोकसभा क्षेत्र में कब होगी मतगणना ( Rajmahal Lok Sabha election result date)
देश की सभी 543 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में 1 जून को पूरा हो जाएगा। इन सभी चरणों के चुनाव के बाद 4 जून 2024 को मतगणना की जाएगी। झारखंड में भी मंगलवार 4 जून को पता चल जाएगा कि राजमहल की जनता ने अपने लिए किस नेता का चुना है।
राजमहल के प्रमुख उम्मीदवार (Key Candidates of Rajmahal sabha Seat)
लोकसभा चुनाव 2024 में राजमहल लोकसभा सीट के लिए सातवें चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। इस बार राजमहल लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय चुनावी मुकाबला है। राजमहल सीट पर झामुमो का कब्जा है। झामुमो ने विजय हांसदा (Vijay Hansda) को चुनावी मैदान में उतारा है। जहां उनका सामना बीजेपी के ताला मरांडी (Tala Marandi) से होगा। इसके साथ ही बोरियो से झामुमो विधायक लोबिन हेंब्रम (Lobin Hembrom) ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।
ताला मरांडी /BJP
विजय कुमार हंसदाक/JMM
इलाहाबाद लोकसभा चुनवा 2019
साल 20119 के लोकसभा सुनाव में राजमहल लोकसभा सीट पर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) से गोपिन सोरेन, बहुजन समाज पार्टी से बैदनाथ पहाड़िया, तृणमूल कांग्रेस ने मोनिका किस्कु, झारखंड मुक्ति मोर्चा से विजय कुमार हंसदक (Vijay Kumar Hansdak), भारतीय जनता पार्टी ने हेमलाल मुर्मू (Hemlal Murmu), ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक से नीरज हेंबरोम, हिंदुस्तान निर्माण दल से महाशय टुदु और बहुजन मुक्ति पार्टी से मैरी निशा हंसदक लोकसभा चुनावी मैदान में उतारे गए थे। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय कुमार हंसदक ने भाजपा के हेमलाल मुर्मू को हराकर जीत दर्ज की थी। जिसमें विजय कुमार हंसदक को 507,830 और हेमलाल मुर्मू को 4,08,635 वोट हासिल हुए थे।
