शहर

Rajasthan Ka Mausam 21-Dec-2025: राजस्थान में बदली मौसम की चाल, तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव, जानें मौसम का हाल

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 21-Dec-2025 जोधपुर, जयपुर, सीकर में जाने आज का मौसम कैसा रहेगा? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में मौसम बदलने लगा है। तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, वहीं कई जिले ऐसे हैं जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उतार-चढ़ाव से भरे राजस्थान के मौसम में आगामी दिनों में एक बार फिर शीतलहर का दौर शुरू होगा।

Image

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Ka Mausam 21-Dec-2025: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने लगा है, जिसके चलते राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को राजस्थान के कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है, वहीं कुछ जिले ऐसे भी रहे, जहां तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले तीन से चार दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान कुछ शहरों में तापमान गिरेगा, तो वहीं कुछ शहरों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज राजस्थान में मौसम का हाल।

राजस्थान के 10 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें तो गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, भरतपुर, जयपुर और धौलपुर में शीतलहर लहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कोल्ड वेव के साथ घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है।

क्रिसमस के बाद एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिसमस यानी 25 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में को प्रभावित करेगा। भले ही यह थोड़ा कमजोर होगा, लेकिन इसका असर 26 से 28 दिसंबर के बीच राजस्थान पर देखने को जरूर मिलेगा। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों पर बादल छाए रहेंगे, जिसके कारण तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

राजस्थान में फिर शुरू होगा शीतलहर का दौर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राजस्थान में आगामी दिनों में एक बार फिर शीतलहर की शुरुआत होगी। दिसंबर के महीने और साल के खत्म होने में अब केवल 10 दिन का समय बाकी रह गया है, लेकिन महीने के अंतिम सप्ताह में शीतलहर का दौर फिर शुरू होगा। इस दौरान राजस्थान में कड़ाके की सर्दी शुरू होगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article