राजस्थान पुलिस में आज यानी बुधवार 19 अगस्त को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (ग्रुप-1) विभाग ने राजस्थान पुलिस सेवा के 57 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा 24 उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। फेरबदल में SOG, CID-CB, साइबर क्राइम, ट्रैफिक, महिला अपराध अनुसंधान सेल, RAC, SDRF, पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों की पुलिस इकाइयां शामिल हैं।
राजस्थान पुलिस में बड़े ट्रासफर
ASP स्तर के तबादलों में कई प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों को पहली बार नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जयपुर कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण पद बदले गए हैं। राजेन्द्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कंट्रोल रूम जयपुर से राजस्थान पुलिस अकादमी में ASP लगाया गया है। सत्येन्द्रपाल सिंह को CID-CB से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त इन्वेस्टिगेशन जयपुर और हरिशंकर शर्मा को इन्वेस्टिगेशन से SDRF में डिप्टी कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
SOG और CID-CB में अहम बदलाव
SOG में कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग हुई है। राजेश चौधरी को 9वीं बटालियन RAC टोंक से ASP एंटी चीटिंग सेल SOG जयपुर, घनश्याम वर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी से ASP SIT SOG जयपुर और कालूराम मीणा को पुलिस मुख्यालय से ASP SOG स्पेशल टास्क फोर्स जयपुर लगाया गया है।
राजस्थान में ये ASP ट्रांसफर हुए
वहीं नूर मोहम्मद को महिला अपराध अनुसंधान सेल नागौर से SOG रतनगढ़, चूरू और विजय सिंह मीणा को SOG पनियाला, जयपुर भेजा गया है। राकेश राजौरा को SOG जयपुर से ASP सवाईमाधोपुर ट्रांसफर किया गया है।
राजस्थान में ये ASP ट्रांसफर हुए
महिला अपराध, ट्रैफिक और जिलों में फेरबदल
महिला अपराध अनुसंधान सेल और त्वरित अनुसंधान सेल (Rapid Research Cell) में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां मिली हैं। नीलम चौधरी को नए प्रमोशन के बाद JDA में ASP लगाया गया है। सुनील कुमार को महिला अपराध अनुसंधान सेल करौली और दीप चन्द को बीकानेर में जिम्मेदारी मिली है।
जोधपुर, पाली, सिरोही, भरतपुर, करौली, नागौर, कोटा, सीकर और अजमेर में भी अधिकारियों के पद बदले गए हैं। RAC और SDRF में भी कई अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
राजस्थान में इन डीएसपी का हुआ ट्रांसफर
आनन्द सिंह राजपुरोहित का तबादला रद्द
आदेश में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए 10 जुलाई 2026 के आदेश में आनन्द सिंह राजपुरोहित के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, जोधपुर किए गए ट्रांसफर-पोस्टिंग को रद्द कर दिया गया है।
24 DSP अधिकारियों का भी ट्रांसफर
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसफ की तरफ से जारी आदेश में 24 DSP अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें जयपुर, जोधपुर, करौली, टोंक, नागौर, सीकर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर और बांसवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बदलाव हुआ है।
ये भी पढ़ें - Noida Airport के पास खेल और सफर का बड़ा हब: यीडा का मास्टर प्लान, जानें कहां बनेगा स्टेडियम और बस अड्डा
सुरेन्द्र सिंह को हिण्डौन सिटी से SIT SOG जयपुर, राजेन्द्र कुमार रावत को डीडवाना से SOG जयपुर और पिन्टू कुमार को SOG जयपुर से मुख्यमंत्री सुरक्षा जयपुर भेजा गया है। वहीं मांगीलाल विश्नोई को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से ACP कंट्रोल रूम जोधपुर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें - बारिश के बाद क्यों सताएगी उमस वाली गर्मी? समझिए मानसून की विदाई, चक्रवात और October Heat का पूरा गणित
DSP आदेश में श्रीराम बडसरा के पूर्व ट्रांसफर-पोस्टिंग आदेश को भी रद्द किया गया है। इस व्यापक फेरबदल से राजस्थान पुलिस की जांच, अपराध नियंत्रण, विशेष अभियान और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई इकाइयों में नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय हुई हैं।
