Rajasthan: पंचायती राज चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी, 27 जिलों में 1.07 करोड़ मतदाता कर रहे फैसला

राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों की 116 पंचायत समितियों में मतदान जारी है। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए 1.07 करोड़ मतदाता मतदान कर रहे हैं।

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तीसरे चरण के तहत मंगलवार (3 नवंबर) को मतदान की प्रक्रिया जारी है। राज्य के 27 जिलों के तहत आने वाली 116 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस चरण में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक और कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

Rajasthan Panchayat Chunav 2026 Phase 3

116 पंचायत समितियों में सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी (सांकेतिक चित्र)

तीसरे चरण के आंकड़े और चुनावी तस्वीर

तीसरे चरण के तहत 116 पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए कराया जा रहा है। करीब 1.07 करोड़ ग्रामीण मतदाता इस चरण में वोट डालने के लिए पात्र हैं। पूरे प्रदेश में 11,869 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

End of Feed