शहर

राजस्थान का मौसम (8 Feb 2026) Rajasthan Weather Today: गर्मी-सर्दी के बीच झूल रहा राजस्थान का मौसम; कल से सक्रिय होगा नया सिस्टम, जानें कब आएगी बारिश

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 Feb 2026: राजस्थान में मरुधरा के मौसम ने अब अपनी करवट बदलनी शुरू कर दी है। कड़ाके की ठंड का दौर बीतने के साथ ही अब दिन के समय सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। आलम यह है कि फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही राज्य के कई शहरों में पारा 30 डिग्री के पार जा चुका है, जिससे दिन में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। जानें कैसा है राजस्थान के मौसम का हाल।

Image

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में आज का मौसम (8 Feb 2026): राजस्थान के अधिकांश जिलों में शनिवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और दिन भर तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। बाड़मेर 32.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जोधपुर, पाली और जालौर में भी पारा 30 डिग्री के ऊपर दर्ज किया गया।

फतेहपुर में ठंड जारी

भले ही दिन में धूप पसीने छुड़ा रही हो, लेकिन रात के समय अब भी कड़ाके की सर्दी का असर बरकरार है। सीकर का फतेहपुर न्यूनतम तापमान के मामले में सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के 15 शहरों में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम के वक्त लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।

rajasthan temperature

राजस्थान में कैसा है अधिकतम तापमान का हाल

9 फरवरी से सक्रिय होगा नया विक्षोभ

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की संभावना है। हालांकि, इसका असर मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही तक ही सीमित रह सकता है। विभाग का अनुमान है कि अगले दो सप्ताह तक राज्य में बारिश की संभावना बहुत कम है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा।

दो हफ्ते तक बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और धूप की तीव्रता बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में आंशिक बढ़ोतरी और होने के आसार हैं। हनुमानगढ़ और सिरोही जैसे चुनिंदा जिलों को छोड़कर बाकी सभी स्थानों पर दिन का पारा 25 डिग्री से ऊपर रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दो सप्ताह तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने वाला है। हालांकि, 9 फरवरी के बाद उत्तर-पश्चिमी भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन इसका असर राजस्थान में सीमित रहने की संभावना है। कुल मिलाकर, प्रदेश में सर्दी अब धीरे-धीरे विदा लेती दिख रही है और बसंत की आहट महसूस होने लगी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'