राजस्थान का मौसम (6 May 2026 Rajasthan Weather Today): आंधी-बारिश ने गर्मी पर लगाया ब्रेक, सावधान! आगे हीटवेव आने को है

राजस्थान में इन दिनों लगातार आंधी और बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज भी 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम -

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 6 May 2026): उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत के अन्य हिस्सों की तरह राजस्थान में भी मई महीने की शुरुआत राहत भरी रही है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली और राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश ने लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई। कल यानी मंगलवार 5 मई को भी राजस्थान के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर देखने को मिला, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली। विशेषतौर पर उदयपुर संभाग के जिलों में मंगलवार को मौसम सुहावना बना रहा। आज और कल भी कई जिलों में गर्मी से राहत रहेगी।

Rajasthan Weather today 6th May

राजस्थान में आज भी गर्मी से राहत, 9 मई से गर्मी का प्रकोप

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार 5 मई को राजस्थान के दो शहरों को छोड़कर लगभग सभी प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज यानी 6 और 7 मई के लिए राज्य के 7 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

End of Feed