राजस्थान का मौसम (4 May 2026) Rajasthan Weather Today: गुलाबी नगरी जयपुर सहित इन जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 19 जिलों में अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 4 May 2026: राजस्थान में आज भी राजधानी जयपुर सहित कई शहरों और जिलों में आंधी, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। जानिए आज कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम -

राजस्थान में आज का मौसम (4 May 2026): राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी का मौसम है। आमतौर पर इन दिनों तापमान लगातार ऊपर बना रहता है और लू (Heatwave) से लोगों का जीना मुहाल होता है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर में राजस्थान में गर्मी की छुट्टी हो गई है। आज और इस हफ्ते राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में धूल भरी आंधी, बारिश और कई स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि एक काफी मजबूत वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हुआ है, जिसके कारण आज यानी सोमवार 4 मई को राजस्थान के साथ ही दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर और उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में देर रात से बारिश हो रही है। इस पूरे हफ्ते होने वाली बारिश के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को लू के थपेड़े नहीं सहने पड़ेंगे.

Rajasthan Weather Today 4th May

जयपुर सहित राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट

जयपुर, अलवर में बारिश और ओलावृष्टि

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार जयपुर, दौसा, झुंझुनूं, सीकर और अलवर में आज यानी सोमवार 4 मई को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान है। उम्मीद की जा रही है कि आंधी के बाद हल्की बारिश होने की भी संभावना है और कुछ जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी भी मौसम केंद्र ने दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 जिलों में आंधी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed