बीजापुर में पुलिस-माओवादी मुठभेड़, एक नक्सली ढेर; 103 माओवादियों ने किया सरेंडर

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक माओवादी का शव, हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है, इसलिए मुठभेड़ स्थल और सुरक्षाबलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की गई है।

बीजापुर : जिले में गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ लगातार जारी है। यह मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र में हो रही है। इसमें एक नक्‍सली को मार गिराया गया। पुलिस अधिकारी एएसपी चंद्रकांत गोवर्ना ने बताया कि बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच गुरुवार सुबह 11 बजे से रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक माओवादी का शव, हथियार, विस्फोटक सामग्री और अन्य नक्सली सामान बरामद किया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है, इसलिए मुठभेड़ स्थल और सुरक्षाबलों की संख्या जैसी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की गई है।

Naxalite killed Chhattisgarh

नक्सली (फोटो-Twitter)

पुलिस ने बताया कि अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं, इससे पहले बीजापुर जिले में 103 माओवादियों ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस और अर्धसैनिक अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। यह आत्मसमर्पण क्षेत्र में माओवादी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए चल रहे प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed